Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


 मेरा युवा भारत द्वारा सरदार @150 यूनिटी मार्च का सफल आयोजन।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 27, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 27 नवंबर। मेरा युवा भारत पानीपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सरदार @150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत पदयात्रा का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मडलौडा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की प्रधानाचार्य रंजना शर्मा रहीं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत के प्रोग्राम सहायक मोहित राठी ने कहा कि पदयात्राएँ समाज में एकता का मजबूत संदेश देती हैं और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ती हैं। युवा कार्यक्रमों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । जिसमें युवाओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मे युवाओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और नशा मुक्ति शपथ भी ली। कार्यक्रम में सतीश कुमार भारत भूषण सहित कई स्थानीय युवा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments