हरियाणा नहीं दिल्ली के गंदे नाले कर रहे है यमुना को प्रदूषित: डा अर्चना गुप्ता।
BOL PANIPAT: 28 जनवरी, यमुना का जल हरियाणा प्रदूषित नहीं कर रहा अपितु दिल्ली के गंदे नाले जो यमुना में गिरते है उससे यमुना जल प्रदूषित हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहां था कि यदि यमुना जल साफ नहीं कर सका तो वोट नहीं मांगूंगा अब केजरीवाल किस मुंह से वोट मांग रहा है । ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय से से एक वीडियो जारी कर केजरीवाल के उस आरोप पर जिसमें में केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा यमुना में जहर भेज रहा है पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहे।। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि ये बयान दे कर केजरीवाल ने ओ बी सी समाज से आने वाले तथा किसान के बेटे का ही अपमान नहीं किया अपितु पूरे ओ बी सी समाज तथा किसान वर्ग तथा पूरे हरियाणा का अपमान किया है। डा अर्चना गुप्ता ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है फिर भी केजरीवाल हरियाणे के हिस्से का जल नहीं दिला रहे उसके बावजूद हरियाणा दिल्ली को पूरा पानी दे रहा है। पानी के मुद्दे पर केजरीवाल को आगे लपेटते हुए कहा कि केजरीवाल टैंकर माफिया को बढ़ावा दे रहें है । केजरीवाल दिल्ली वासियों स्वच्छ जल देने में असफल रहे है इसलिए दिल्ली वासियों को टैंकर माफियाओं से गंदा पानी महंगे दामों पर लेना पड़ रहा है।डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में हर घर नल से जल दे रहे है।इस योजना से पूरे देश की महिलाओं को लाभ हो रहा है परंतु केजरीवाल ने ये योजना दिल्ली में लागू नहीं करने दी। महिलाओं के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल ने भेंट करने आई दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की पिटाई अपने सहयोगियों से करा पूरी नारी जाति का अपमान किया था। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि मैं स्वयं महाराजा अग्रसेन के वंश से आती हु जो न्याय तथा सत्यता के प्रतीक है केजरीवाल बार झूठ बोलते है धोखा देते है अन्ना हजारे जैसे व्यक्ति को भी धोखा दे चुके है। इस प्रकार केजरीवाल अग्रसेन समाज पर कलंक है।
डॉ अर्चना ने कहा कि केजरीवाल ने स्कूलों के आस पास शराब के ठेके खोल कर मां सरस्वती का भी अपमान किया है यही नहीं घर घर शराब पहुंचा कर नारी शक्ति तथा गरीब आदमी का बड़ा नुकसान किया है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आए थे परंतु किया कुछ नहीं। सी सी टीवी कैमरे लगाने का वायदा अधूरा है पड़ा है। एक भी नई बस नहीं खरीदी है यहां तक कि झुग्गी झोपड़ियों को कई मकान मुहैया नहीं कराया है। जबकि अपनी ऐशो आराम के लिए शीश महल खड़ा कर लिया ।उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वायदा कि केया था कि वो कोई भी सरकारी सुविधा नहीं लेंगे परन्तु वे अपना वादा भूल गए आयकर दाता की गाड़ी कमाई से शीश महल बना लिया।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक की बात करते है जबकि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कल्याण योजना आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू ना कर दिल्ली वासियों को इलाज से महरूम रखा। डा अर्चना गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सबसे भ्रष्ट तथा झूठा मुख्य मुख्यमंत्री है।उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की विशेष तौर हरियाणा मूल के दिल्ली वासियों से अपील की इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर मोदी के विकसित भारत के स्वप्न के भागीदार बने तथा भ्रष्ट एवं झूठे केजरीवाल को सबक सिखाए।।

Comments