हरपाल ढांडा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास से अवगत करवाया।
आज भाजपा बबैल मण्डल पानीपत ग्रामीण के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 42 वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. बबैल मण्डल अध्यक्ष संजय त्यागी की अगुवाई में झंडा यात्रा का आयोजन किया गया.भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लेकर भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ नूरवाला बस स्टॉप से लेकर पाल धर्मशाला जसवीर कॉलोनी तक यात्रा में भाग लिया.
इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के बड़े भाई समाजसेवी हरपाल ढांडा तिरंगा यात्रा में शामिल रहे,पाल धर्मशाला में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। हरपाल ढांडा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास से अवगत करवाया।
इस मौके पार्षद पवन गोगलिया ,डिप्टी मेयर रविंद्र फुले , पार्षद शिवकुमार शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, महामंत्री ब्रिजपाल , पृथ्वी पंच , मेहरचंद जांगड़ा , अनिता शर्मा, मीना श्रीवास्तव कैलाश पाल, अनिल शर्मा, सुनील पहलवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष शर्मा, एससी मोर्चा जय करण, बीसी मोर्चा संदीप कश्यप ,मांगेराम त्यागी बजिंदर मलिक ,सुरेंद्र मलिक व विनोद संधु उपस्थित रहे।

Comments