Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 5, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 5 मई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा आम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए जनता के बीच जायेगा और मोदी सरकार की जनविरोधी ,संविधान विरोधी ,लोकतन्त्र विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा बडे़ बडे़ सरमायेदारों के पक्ष में चलाई जा रही नीतियों का काला चिट्ठा लोगों के बीच लेकर जायेगा । यह निर्णय आज यहां स्थानीय भगत सिंह स्मारक में आयो जित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया । बैठक की अध्यक्षता कामरेड जिले सिंह पाल ने की और सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की । बैठक में सर्वप्रथम सीपीआई के राष्टीय सचिव ,आल इंडिया किसान सभा ( अजय भवन ) के राष्टीय महासघिव एवं डाक्टर स्वामीनाथन कमीशन के पूर्व सदस्य कामरेड अतुल कुमार अंजान को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई और उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना एक जुटता व्यक्त की गई। विदित हो कि प्रसिद्ध किसान नेता अतुल कुमार अंजान का लम्बी बीमारी के बाद 3 मई 2924 को लखनऊ में निधन हो गया ।सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी ने ” दुनिया भर के मेहनतकशों एक हो ” का नारा देने वाले ,मानव इतिहास का मानववादी दृष्टिकोण से विश्लेषण करने वाले महान दार्शनिक श्री कार्ल मार्क्स की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये ।
कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने कहा कि हमारी पार्टी की स्पष्ट समझ है कि भाजपा – आर एस एस कारपोरेट घरानों की सरकार देश की मेहनतकश जनता के अधिकारों पर हमलें कर रही है और जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के बजाए वायदों को जुमला बता कर जनता से धोखा कर रही है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कारपोरेट पक्षी नीतियों का परिणाम ही है कि देश में औद्योगिक एवं आर्थिक हालात बदतर होने से रोजगार सृजन तो दूर की बात है नौकरी में लगे लोगों को छटनी व कामबंदी के चलते आजीविका गंवा कर बेरोजगार होना पड़ रहा है । यह सरकार सत्य पर पर्दा डालकर , झूठे आंकडे़ं और भावनात्मक मुद्दे उछाल कर गोदी मीडिया के सहारे लोगों को भ्रमित कर रही है ।पब्लिक सेक्टर के सार्वजनिक संस्थानों को नीजि हाथों में सोंपने के चलते अनुसुचित जाति एवं पिछडे़ वर्गो को मिलने वाला आरक्षण बेमायने हो गया है ।
कामरेड कश्यप ने कहा कि ऐसे हालात में हमारी पार्टी को भाजपा की नीतियों के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाते हुए जनता के सहयोग से भाजपा को हराने के लिए काम करना होगा ।
बैठक में पहले से इंडिया गठबंधन के समर्थन में लिए गये फैसले को दृढ़ता से लागु करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आहवान किया गया ।
बैठक में चुनावी रणनीति के तहत राज्य मे अम्बाला ,करनाल , रोहतक,सोनीपत ,सिरसा , फरीदाबाद ,गुरुग्राम ,भिवानी – महेन्द्रगढ़ हिसार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों एवं कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दिया गया ।
सभी लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया । बैठक में एडवोकेट सत्येन्द्र गिरि , राम रतन एडवोकेट , मनीराम बेलरखा , माम चंद सैनी , एडवोकेट पवन कुमार सैनी , जिले सिंह पाल, रुप सिंह , आर एन सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये ।

Comments