Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


कार चोरी की एक वारदात का खुलासा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :3 मार्च 2022, कार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पुछताछ, कार चोरी की एक वारदात का खुलासा।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया सोनीपत जेल में बद कार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी प्रवीन निवासी सिसाना व राहुल निवासी खरखोदा सोनीपत को थाना माडल टाउन पानीपत पुलिस ने बुधवार को दोनो आरोपियो को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने नवम्बर 2021 में जाटल रोड पर नंद विहार कॉलोनी में रात के समय गली में खड़ी एक होण्डा सिटी कार चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

कार चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है :

कार चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में  हितेश पुत्र श्याम सुंदर निवासी नंद विहार कॉलोनी जाटल रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। हितेश ने 23 नवम्बर 2021 को थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने 22 नवम्बर की देर साय घर के बाहर गली में अपनी होण्डा सिटी कार खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो उसकी कार नही मिली। अज्ञात चोर कार को चोरी करके ले गए। थाना माडल टाउन पुलिस ने हितेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ कार चोरी की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो व चोरीशुदा कार की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की प्रोडक्शन वारंट पर लिये आरोपी प्रवीन व राहुल से पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने बताया की पानीपत से चोरी की होण्डा सिटी कार में सवार होकर वह दोनो 24 नवम्बर को खरखोदा में घूम रहे थे तो खरखौदा सोनीपत पुलिस टीम ने उन दोनो को कार सहित गिरफ्तार कर लिया था। दोनो आरोपियों पर वाहन व अन्य चोरी करने की वारदात के संबध में सोनीपत के विभिन्न थाना में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा चोरी की होण्डा सिटी कार को बरामद किया जा चुका है। थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने पुछताछ उपरांत दोनो आरोपियों को माननीय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा। 

Comments