Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 मार्च : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने समालखा अड्डे के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अटावला निवासी सचिन उर्फ चीना के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान समालखा अनाज मंडी के गेट नंबर 2 के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि अटावला निवासी चीना समालखा बस अड्डे के पास कही जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है। चीना के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को कुछ कदमों पर ही काबू किया। पूछताछ मे युवक ने अपनी पहचान सचिन उर्फ चीना पुत्र धर्मबीर निवासी अटावला के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंचार्ज सब इंस्पेटर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। करीब 20/25 दिन पहले वह महाराष्ट्र के नासिक में घूमने गया था। वहा मिले एक अज्ञात युवक ने उसने उक्त देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया था। इसके बाद वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी सचिन उर्फ चिना के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी सचिन उर्फ चीना का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट के 8 मामले दर्ज है। आरोपी करीब 1 महीना पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments