ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बी.आई.एस.) द्वारा जलालपुर प्रथम स्थित सरकारी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
BOL PANIPAT : 8 सितंबर–जलालपुर प्रथम स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टैंडर्ड्स क्लब में भारत मानक ब्यूरो हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। स्टैंडर्ड क्लब मेंटर डा हितेष चंद शर्मा ने बताया की शुक्रवार को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड बी आई एस द्वारा राइटिंग कंपटीशन,जागरूकता रैली,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ज्वाइंट डायरेक्टर भारत मानक ब्यूरो दीपक कुमार साइंटिस्ट डी,सहायक निदेशक पाकी बालू साइंटिस्ट बी की मौजूदगी में संपन्न कराया गया जिसमे ज्वेलरी में होल मार्क, आई एस आई गुणवत्ता, प्रमाणीकरण,मानकीकरण का महत्व , असली नकली में भेद करना पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
संयुक्त निदेशक दीपक कुमार ने स्कूल स्टैंडर्ड क्लब की सक्रियता एवम जागरूकता पर खुशी जाहिर करते हुए मेंटर डा हितेश को बधाई दी और क्लब सदस्य बच्चों से भारतीय मानक ब्यूरो का महत्व बताते हुए कहा कि बीआईएस केयर मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके यूआईडी या लाइसेंस नंबर डालकर किसी भी प्रोडक्ट की शुद्धता की मोबाइल पर जांच करके उसकी असलियत जान सकते है । वही सहायक निदेशक बालू ने कहा की हम आईएसआई मार्क उत्पाद ही मार्केट से खरीदे ताकि सभी मैन्युफैक्चरर सभी गुणवत्ता मानदंडों को पूरा कर सके जो सुरक्षित,स्वास्थ्यवर्धक ,असली उत्पाद ही मार्केट में लाए जिससे सभी उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके। नकली चीजों से बचा जा सके। प्रधानाचार्य विनोद रावल ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मेंटर का आभार जताया और आए हुए सभी अतिथियों का इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की विकसित भारत के लिए हर भारतीय उत्पाद बी आई एस मार्क होगा तभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में हम मजबूती से मुकाबला कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में कशिश मानसी की टीम ने 1000 रुपए का इनाम जीता,नरगिस की टीम ने द्वितीय पुरस्कार 750 रुपए, करण की टीम ने 500 रुपए तृतीय पुरस्कार,अर्पिता को 250 रुपए का सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया वही विशेष पुरुकार अंकिता को पोस्टर मेकिंग में 150 रुपए के साथ प्रतीक चिन्ह से भी सम्मानित किया गया। नगद पुरस्कार से बच्चे एवम अभिभावकों ने खुशी जाहिर की और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय का आभार जताया। इस अवसर पर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर कमल बोहरा , विकास रावल का सहयोग सराहनीय रहा।

Comments