एक माह चलने वाले भाजपा सम्पर्क महा अभियान को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष ने की मोर्चा अध्यक्षों संग बैठक
बोल पानीपत : 27 मई , आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने जा रहे है। भाजपा अवसर को बड़े हर्षोल्लास तथा बड़े स्तर पर मनाने में जुटी है। पानीपत जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता भी लगातार ताबड़तोड़ संगठन की बैठक कर के कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही ।आज अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर उन्होंने मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली बैठक में उन्होंने बताया की 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा संपर्क अभियान के दौरान सभी मोर्चों के अलग अलग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे ।जिनमे बड़े नेताओं का मार्ग दर्शन मिलेगा। डा अर्चना गुप्ता कहा की इन सम्मेलनों के माध्यम।से उन सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी जो इन 9 सालों में मोदी सरकार ने चलाई है। उन्होंने कहा की फिर मोर्चा के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर उन योजनाओं से आम जन को अवगत कराएंगे ताकि लोग ज्यादा से लाभ उठा सके। उन्होंने मोर्चा अध्यक्षों को कहा कि सम्मेलनों की तैयारी में जुट जाए।
उन्होंने कहा की लोक सभा क्षेत्र की होने वाली रैली की तैयारी में भी मोर्चे अपना पूरा योगदान दे। विधान सभा क्षेत्र अनुसार सूची बनाने में लग जाए। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु कुकरेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफाकत हसन तथा ओ बी सी मोर्चा महामंत्री बिट्टू प्रजापत शामिल रहे।

Comments