जिला परिषद की सीईओ डॉ0 किरण सिंह ने विकास कार्यों परियोजनाओं के सम्बन्ध में बैठक ली।
BOL PANIPAT : 7 अगस्त। जिला परिषद की सीईओ डॉ0 किरण सिंह ने पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में जिला परिषद के चल रहे विकास कार्यों परियोजनाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में सी.एम. अनाऊन्समेंट, एच.आर.डी.एफ., ई-लाईब्रेरी, जिम, महिला सांस्कृत केन्द्र, व्यामशाला, एच.जी.वी.वाई, पीएमएजीवाई, एमपीलेंड्स आदि विकास कार्यों परियोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों से उपरोक्त स्कीमों के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों के सम्बन्ध में प्रगति के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
सीईओ जिला परिषद डॉ0 किरण सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि उनके अधीन जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए है उनको शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाया जाए तथा जो कार्य लम्बे समय से लम्बित है उनको अविलम्ब पूर्ण करवाया जाये।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों से उपरोक्त स्कीमों के अंतर्गत चल रहे कार्यों में आने वाली रूकावट तथा अन्य परेशानियों पर भी चर्चा की तथा निर्देश दिए कि यदि किन्ही कार्यो में कोई अड़चन या रूकावट या अन्य कोई परेशानी आ रही है तो उसके बारे मेें बात कर उनका समाधान करवा सकते हैं।
बैठक में कार्यकारी अभियन्ता पंचायती राज पानीपत, कार्यकारी अभियन्ता, जिला परिषद पानीपत, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पानीपत, उप-मण्डल अभियन्ता, पंचायती राज पानीपत एवं समस्त जे.ई. खण्ड पानीपत के अतिरिक्त जिला परिषद कार्यालय एवं डी.आर.डी.ए. कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments