Tuesday, April 14, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषद सीईओ ने बापौली और सनौली खंड के ग्राम सचिवों की ली बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 19 अगस्त। जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने सनौली और बापौली गांव के ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे को सप्ताह भर में पूरा करने की निर्देश दिए।
   जिला परिषद सीईओ ने कहा कि जो पेंटिंग वर्क है उसे भी पूरा करने के लिए और तेजी लाने की आवश्यकता है। सनौली और बापौली में कई बार तटबंध टूट जाते हैं ऐसी स्थिति में हमें चौकसी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने गांव में साफ सफाई रखने और सरकार की योजनाओं पर गंभीरता पूर्ण कार्य करने की भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह वर्मा, मुकेश कुमार और ग्राम सचिव मौजूद रहे।

Comments