जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
BOL PANIPAT , 5 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रतीक जैन ने ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर सोमवार को अजीज़ुलापुर गांव के राजकीय स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर राजकीय स्कूल अजीजलापुर के प्रधानाचार्य रामकरण, शिक्षिका कांता देवी एक्शन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर प्रोजेक्टेड बास्ता मारडी, चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड प्रोजेक्ट हैड ज्योतिष कुमार, सलाहकार सुधा झा मौजूद रहे। इस दौरान जामुन, अमरूद, आंवला इत्यादि के पौधे लगाए गए तथा उनको इनका पालन पोषण बच्चे की तरह करने को प्रेरित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रतीक जैन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। इस दिन देश-दुनिया के विभिन्न संस्थान कॉलेज, स्कूल व अन्य सामाजिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए क्वीज, भाषण, स्पीच, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं होती है, कुछ स्थानों पर मूवी, डॉक्यूमेंट्री आदि का प्रसारण करके भी लोगों को जागरूकर करने की कोशिश की जाती है। इस दिन वहीं, कुछ संस्था के तरफ से पौधारोपण अभियान भी आयोजित किए जाते है कुल मिलकार प्रयास यह किया जाता है कि वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद किया जाए और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए।

Comments