जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से लगाया महिलाओं को जागरूक करने के लिये साक्षरता शिविर
BOL PANIPAT : 20 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस इसराना ब्लॉक में महिलाओं के लिए कानूनी साक्षरता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक जैन ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया। उन्होंने महिलाओं को बताया की जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण दवारा मुफ्त कानूनी सलाह व अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है। जिसके लिये जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0180-2640222 पर संपर्क कर सकते है।
इस कार्यक्रम में प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता व महिला एवम बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के उनके अधिकारों और सरकार दवारा विभिन्न विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने वाली सेवाओं से अवगत भी कराया गया।

Comments