भापरा रोड स्थित गौशाला में शीघ्र ही वेटरनरी डॉक्टर का गायों के इलाज के लिए प्रबंध किया जाएगा: डीसी
BOL PANIPAT :13 मई–उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने शनिवार को समालखा के भापरा रोड स्थित गौशाला में दौरा कर प्रबंधन समिति को आश्वस्त किया यहां पर शीघ्र ही वेटरनरी डॉक्टर का गायों के इलाज के लिए प्रबंध किया जाएगा।
इस मौके पर गौ सेवक हरिओम तायल ने उपायुक्त को बताया कि इस गौशाला में बीमार, कमजोर, लाचार और गंभीर बीमारियों से बीमार और दुर्घटनावश घायल हुई गायों का इलाज विशेष तौर पर किया जाता है। उपायुक्त ने उनकी खुले मन से से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा कार्य है जिससे मन को शांति मिलती है। उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही यहां वेटरनरी डॉक्टर के लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा ताकि गायों के रोगों का इलाज समय पर हो सके।

Comments