जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत ने न्यायिक परिसर में मनाया विश्व योग दिवस
BOL PANIPAT , 21 जून। माननीय न्यायमूर्ति श्री ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व श्रीमती मनीषा बतरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के मार्गदर्शन व निशांत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पानीपत तथा संदीप चौहान, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पानीपत की देखरेख में जिला न्यायिक परिसर में विश्व योग दिवस मनाया गया। यह योग शिविर आयुष विभाग के साथ मिलकर लगाया गया इस योगा शिविर में सुषमा, जुडिशल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास पानीपत, डॉक्टर सतपाल आयुष विभाग, डॉक्टर संजय आयुष विभाग, सुरेंदर दुहन, बार प्रेजिडेंट पानीपत, कोर्ट स्टाफ एवं बार सदस्य उपस्थित रहे। इस योग शिविर में सभी को योग कराया गया योग सिखाने के लिए योगा इंस्ट्रक्टर जे पी गुलाटी, सिमरन व पतंजलि योग डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विनोद बांगर, सुरेंदर थेरेपिस्ट, डॉक्टर दीक्षा थेरेपिस्ट आयुष विभाग मौजूद रहे और इनके द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलग अलग योग आसन सिखाये गए।
सभी योग आसान योगा इंस्ट्रक्टर की देख रेख में किये गए इसके अलावा न्यायिक परिसर सब डिवीजऩ समालखा में भी न्यायिक अधिकारी एवं कोर्ट स्टाफ ने मिलकर योग दिवस मनाया। योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों की दर को कम करना, व्यस्त कार्यक्रम से स्वास्थ्य के लिए एक दिन बिताने के लिए समुदायों को एक साथ लाने के लिए, पूरे विश्व में विकास, विकास और शांति फैलाने के लिए, योग अभ्यास के माध्यम से बेहतर मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना, योग के माध्यम से तनाव से मुक्ति पाने में आपकी मदद करने के लिए तथा योग कैसे शारीरिक और मानसिक रोगों को ठीक कर सकता है इस बारे में जागरूकता फैलाने का है।

Comments