अतिरिक्त उपायुक्त पंकज यादव की अध्यक्षता में बीएलओज की बैठक का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 6 मई। सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज यादव की अध्यक्षता में जिला के सभी बीएलओज की एक बैठक का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त पंकज यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा के लिए चुनाव आयोग हरियाणा ने ईक्यूएमएस हरियाणा नाम से ऐप बनाया है ताकि लोग वोटिंग के दौरान लम्बी लाईनों से बच सकें और अपनी सुविधा अनुसार वोट डाल सकें। यह ऐप प्रात: 8 बजे से सांय: 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस ऐप को सभी बीएलओज हर आधे घण्टे में अपडेट करेंगे और महिला व पुरूषों का डाटा अलग-अलग डालेंगे। एआरओ भी अपडेटिड और नॉन अपडेटिड बूथों का निरीक्षण करते रहेंगे। अगर किसी के फोन में यह ऐप चलाने में कठिनाई हुई तो वह वेब पोर्टल ईक्यूएमएसहरियाणाडॉटएनआईसीडाूटइन का भी प्रयोग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 10 मई को इस ऐप का ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। इस ऐप और वेबपोर्टल के सफल संचालन हेतु एनआईसी के कर्मचारी भी बीएलओ की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Comments