बाल भवन में आयोजित होंगी 14 से 22 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं।
BOL PANIPAT , 10 अक्टूबर। स्थानीय बाल भवन में आगामी 14 से 17 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं विभिन्न समूहों में आयोजित की जाएंगी। जिसमें पहला समूह पांचवी कक्षा तक, दूसरा समूह छठी से आठवीं कक्षा तक, तीसरा समूह नवमी से दसवीं कक्षा तक और चौथा समूह 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को प्रात: 9:30 बजे क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, थाली/कलश सजावट, स्केचिंग, पोस्टर मेंकिंग, दीया मोमबत्ती सजावट, रंगोली, फन गेम ब्वॉय, फन गेम गर्ल, डिक्लेमेशन व ग्रुप डांस में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 अक्टूबर को सोलो डांस, पेटरोटिक ग्रुप गीत, बेस्ट ड्रामेबाज की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 16 अक्टूबर को सोलो डांस, क्लासिक्ल सोलो डांस, सोलो गीत की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 17 अक्टूबर को फेंसी ड्रेस, क्लासिक्ल सोलो डांस, सोलो गीत, हैण्ड राईटिंग- हिन्दी, हैण्ड राईटिंग- अंग्रेजी, वन एक्ट प्ले/थियेटर प्ले व क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए बाल भवन के 0180 2652 527 और 9255827576 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments