Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 4, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 4 फरवरी। करनाल लोक सभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत इलाज के लिए सहायतार्थ ऑनलाईन आवेदन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। ऑनलाईन आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। अब उक्त आवेदन ऑनलाईन ही अप्लाई किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल का कहना है कि लाभार्थी को सहायता तत्काल और समय से मिलनी चाहिए। इस बैठक में आए हुए 7 आवेदनों में से 6 को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान, एडीसी वीना हुड्डा, नगराधीश राजेश कुमार सोनी, सीएमओ डॉक्टर जयंत आहूजा, पीएमओ डॉक्टर सुनील ग्रोवर इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments