Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गुर्जर भवन में जिला स्तरीय गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंति मनाई जाएगी।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा), आगामी सितंबर माह के पहले सप्ताह में ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में जिला स्तरीय गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंति मनाई जाएगी। जिसमें हजारों की सख्यां में गुर्जर समाज के लोग भाग लेगें। उक्त जानकारी गुर्जर सभा के जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने दी। पसीना ने बताया कि गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों की गुर्जर भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से जिला स्तरीय गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंति मनाने का निर्णय लिया गया। पसीना ने बताया कि प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के गुर्जर समाज के प्रधान व उप्रधान और गणमान्य व्यक्ति भी उक्त जयंति में भाग लेगें। रावल ने कहा कि जल्द ही गुर्जर भवन पानीपत की की पत्रिका भी प्रकाशित कराई जाएगी। जिसके माध्यम से समाज के प्रति समर्पित व समाज का नाम रोशन करने वालों को समाज के लोगों को परिचित कराया जाएगा। पसीना ने कहा कि उक्त पत्रिका जिलें की पहले ऐसी पत्रिका होगी जो आज तक प्रकाशित नही हुई। उन्होने कहा कि अगर कोई समाज का व्यक्ति पत्रिका के लिए सहयोग करने का इच्छुक है तो वो गुर्जर भवन में सम्पर्क कर सकता है। गुर्जर समाज हमेशा ही सभी को साथ लेकर चलने वाला समाज है जिसने समाज के उत्थान में अनेक प्रकार से सहयोग किया है। इस मौके पर धारा सिहं रावल,पूर्व सरपंच रत्नसिहं रावल, पूर्व सरपंच कटार सिहं, सतबीर छौक्कर,कृष्ण, सुलेख डिढवाडा, मा.मुकेश बोस, विनोद चहाड, सुंदर छौक्कर, निर्वतमान खेडी गुज्जर सरपंच निशांत छौक्कर,तेजपाल खारी, निरिक्षक प्रवीन, सतबीर फौजी, आदि अनेक मौजूद थे।

Comments