Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


रमेश माटा को लगातार नौंवी बार सर्वसम्मति से दशहरा कमेटी सनौली रोड (रजि.) पानीपत का प्रधान चुना गया.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : (04 अगस्त ) दशहरा कमेटी सनौली रोड रजि. पानीपत की जनरल बॉडी की मीटिंग हुई। बैठक में रमेश माटा को लगातार नौंवी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। बाकी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी नवनियुक्त प्रधान रमेश माटा को दिया गया।
हुडा सैक्टर 25 स्थित श्री रधुनाथ धाम में दशहरा कमेटी सनौली रोड की जनरल बैठक श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से शुरू हुई। बैठक में सेवादार दीनानाथ को अध्यक्षता सौंपी गई। इसके पश्चात कमेटी के कोषाध्यक्ष किशोर अरोड़ा ने वर्ष 2023-24 का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ सदस्य पुरूषोत्तम शर्मा संरक्षक सूरज दुरेजा, डा. रमेश चुघ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया तथा प्रधान रमेश माटा ने अपनी कार्यकारिणी ,अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारियों ने प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। सर्वप्रथम तिलक राज छाबड़ा ने पुनः प्रधान पद के लिए रमेश माटा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर की ओर से कैलाश नारंग ने माटा के नाम का समर्थन किया। इसके पश्चात सनातन धर्म संगठन की ओर से कृष्ण रेवड़ी, महावीर दल, सत जीन्दा कल्याणा, श्री राम मंदिर वार्ड नं. 7, कृष्णा मंदिर 11 वार्ड, श्री शिव मंदिर एवं शनि धाम घेर अराईयां, भीम गोडा मंदिर, कांशी गिरि मंदिर, श्री शिव मंदिर गंगापुरी रोड, संत द्वारा हरि मंदिर सहित नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी जो दशहरा कमेटी परिवार के सदस्य हैं उन्होंने हाथ उठाकर जयघोष करते हुए रमेश माटा के नाम का प्रधान पद के लिए समर्थन किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी सूरज दुरेजा, पुरूषोत्तम शर्मा, डा. रमेश चुघ ने रमेश माटा को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान निर्वाचित कर दिया। प्रधान रमेश माटा के नाम का प्रस्ताव के सामने किसी अन्य सदस्य का नाम प्रधान पद के लिए नहीं आया और रमेश माटा नौंवी बार तीन वर्षों के लिए प्रधान निर्वाचित हो गए। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने फूलों की बहुत बड़ी माला प्रधान रमेश माटा को पहनाकर शुभकामनाएं दी। रमेश माटा सन 2005 से 2024 तक सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित होते आए हैं। 2005 में दशहरा कमेटी के 18 सदस्य होते थे जबकि सन 2024 में 137 पंजीकृत सदस्य हैं। विदित है कि 19 साल के माटा के कार्यकाल में दशहरा कमेटी लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ती चली गई। जिसमें दशहरा कमेटी के लिए रघुनाथ धाम के लिए जगह ली गई और उस पर भव्य रघुनाथ धाम का निर्माण करवाया गया और रमेश माटा के कार्यकाल में ही निशुल्क अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक की स्थापना की गई जिसमें लगभग 500 परिवारों को निशुल्क राशन व वस्त्र दिए जाते हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को स्कूल की किताबें, जूते, वर्दी और फीस भी दशहरा कमेटी की ओर से वहन किया जाता है। सेवाभारती के सहयोग से रघुनाथ धाम में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने के लिए रघुनाथ सेवा भारती स्कूल चलाया जा रहा है। इसके अलावा बिना हानि लाभ के आधार पर फीजियोथिरैपी सैन्टर  भी चलाया जा रहा है जिसमें हजारों लोग अनुभवी डाक्टरों से फीजियोथिरैपी करवाकर लाभान्वित हो चुके हैं।  प्रधान रमेश माटा ने इस अवसर पर कहा कि वे सभी सदस्यों का मान सम्मान करते हुए दशहरा कमेटी के कार्यों को आगे बढ़ायेंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी राय के अनुसार चलेंगे। मंच संचालन वेद बांगा, कैलाश नारंग और चिमन गुलाटी ने किया। इस अवसर पर प्रीतम गुलाटी, चिमन सेठी, वेद बांगा, अशोक नारंग, महेश पाहूजा, गजेन्द्र सलूजा, दैवेन्द्र रेवड़ी, हरबंस लाल अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, किशन लाल शर्मा, मुरारि चुघ, संदीप दुआ, भारत अरोड़ा, हरीश मक्कड़, अनिल शर्मा, बसंत रामदेव, जुगिन्द्र कमल, जयदयाल तनेजा, कृष्ण लखीना, चुन्नी लाल चुघ, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर रामदेव, शाम सुन्दर बतरा, महेन्द्र पसरीचा, राजू छाबड़ा, रमन पाहवा, हरीश बतरा, राघव रामदेव, सतीश जुनेजा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Comments