Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला में ट्रैफिक नियमों से संबंधित जिला स्तरीय क्विज कंपटीशन का आयोजन बुधवार 8 नवम्बर को एसडी पीजी कॉलेज में करवाया जाएगा.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at November 7, 2023

-जिला स्तरीय क्विज कंपटीशन में खण्ड स्तर की परीक्षा उतीर्ण करने वाली जिला की विभिन्न स्कूलों की 23 टीमें हिस्सा लेगी

BOL PANIPAT : 07-11-2023, बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में ट्रैफिक नियमों से संबंधित विषय पर बुधवार 8 नवम्बर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली ट्रैफिक क्विज कंपटीशन की जिला पुलिस द्वारा जिला शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी औपचारीकता पूरी कर ली गई हैं। गत दिनों दूसरे चरण की खण्ड स्तर पर आयोजित की गई ट्रैफिक क्विज कंपटीशन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिला के सभी 6 खंडों की चारों स्तर की टीम के विभिन्न स्कूलों के बच्चे उक्त क्विज कंपटीशन में भाग लेंगे।

जिला स्तर की ट्रैफिक क्विज कंपटीशन की परीक्षा बुधवार 8 नवम्बर सुबह 10 बजै आयाजित करवाई जाएगी। जिसके लिए एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा और इस परीक्षा मे प्रथम आने वाली चारों लेवल की एक-एक टीम का चयन रैंज स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिए किया जाएगा। 

इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रति वर्ष स्कूल,कॉलेजो स्तर पर आयोजित करवाई जाने वाली ट्रैफिक क्विज कंपटीशन का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज मे पढने वाले बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। हमारे देश प्रदेश में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं के हादसों में बढोतरी हो रही है। इन हादसो में काफी लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। इन हादसो मे सबसे ज्यादा 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा की सख्या होती है। इसलिए युवा वर्ग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होगा तो इन हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

Comments