Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


चार दिवसीय निरंकारी समागम का आयोजन 16 से 22 नवम्बर तक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 16, 2022 Tags: , , , , ,

समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस सर्तक. सुरक्षा के सभी पुख्ता बंदोबस्त

BOL PANIPAT : 16 नवम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने भोड़वाल माजरी स्थित निरंकारी समागम स्थल पर ड्यूटीयों पर तैनात पर्यवेक्षण अधिकारियों की हलदाना चौकी में बैठक ली। बैठक में समागम स्थल की सुरक्षा के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने समागम स्थल की सुरक्षा के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर कहा की समागम में श्रद्वालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। निरंकारी समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1 हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही निरंकारी संस्था की और से करीब 80 हजार वालिंटियर्स को भी समागम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में तैनात किया गया है। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी को निभाएं। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही को सहन नही किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन व जीटी रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश न करने दें। सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 20 गाड़ियों को ठहराव है। गाड़ियों की समय सारिणी में कम से कम 30 मिनट का अंतराल जरूर होना चाहिए। समागम स्थल पर संस्था की और बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निगरानी रखे।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुगम रूप से चलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस और भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। वाहन चालक जीटी रोड पर निर्धारित स्टेंड पर ही वाहनों को रोके जिससे कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और श्रद्वालूओं को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Comments