Friday, June 26, 2026
Newspaper and Magzine


सीएसआर फंड के सहयोग से और अधिक सक्षम हो रही जिला पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 26, 2026 Tags: , , , , ,

हरियाणा ऑर्गेनिक्स ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड समालखा ने पानीपत पुलिस को भेट की बोलेरो गाड़ी

BOL PANIPAT , 26 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत लगातार संसाधनों से सशक्त बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरियाणा ऑर्गेनिक्स ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड, समालखा द्वारा जिला पुलिस को सीएसआर फंड के अंतर्गत एक बोलेरो गाड़ी भेंट की गई। इस वाहन के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में और अधिक मजबूती मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने वाहन प्राप्त करने के उपरांत कहा कि हरियाणा ऑर्गेनिक्स ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से जिला पुलिस को बोलेरो गाड़ी उपलब्ध कराना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बेड़े में एक और वाहन शामिल होने से गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित पुलिस बल जनता की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में अधिक सक्षम होता है। सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों का इस प्रकार का सहयोग पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस सहयोग के लिए हरियाणा ऑर्गेनिक्स ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड, समालखा के वाइस प्रेसिडेंट एम. पी. सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कंपनी की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विभिन्न औद्योगिक संस्थान इसी प्रकार सामाजिक दायित्व निभाते हुए पुलिस और समाजहित के कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे

इस अवसर पर हरियाणा ऑर्गेनिक्स ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड, समालखा के वाइस प्रेसिडेंट एम. पी. सिंह व अन्य अधिकारी, एसपी रीडर सब इंस्पेक्टर सुभाष, समालखा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक व एमटीओ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परविंदर मौजूद रहें।

Comments


Leave a Reply