माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना सनौली पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 17 मई 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वीरवार को थाना सनौली पुलिस ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनुप उर्फ भूरा निवासी बिरल मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अनुप उर्फ भूरा को अक्तूबर 2017 में सीआईए थ्री पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। इसके कुछ दिन बाद आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद आरोपी माननीय न्यायायल में निर्धारित तारिखों पर पेश नही हुआ। माननीय न्यायायल द्वारा आरोपी को अक्तूबर 2023 में पीओ घोषित किया था। थाना सनौली में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली पुलिस ने वीरवार को आरोपी अनुप उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments