306 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 24 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने गांव जलालपुर द्वितीय में घर से 306 ग्राम चरस सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी सहित अन्य गैर कानून धंधों से संलिप्त आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को सीआईए वन की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव सनौली अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव जलालपुर द्वितीय निवासी जुल्फान पुत्र शरीफ मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। अगर घर की तलाशी ली जाए तो काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर गांव जलालपुर में घर के पास पहुंची तो घर के गेट के पास एक युवक खड़ा मिला। पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जुल्फान पुत्र शरीफ निवासी जलालपुर द्वितीय के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ सौरव जयसवाल की उपस्थिति में घर की तलाशी ली तो तुड़े के कमरे में मिली प्लास्टिक थैली से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 306 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी जुल्फान के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना सनौली पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments