Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेंस कर उपायुक्तों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 25, 2025 Tags: , , , , , ,

-सोशल मीडिया की अफवाहों पर ना दें ध्यान: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया।

BOL PANIPAT , 25 अप्रैल। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत प्रदेश के उपायुक्तों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने इस हादसे के बाद अपने -अपने क्षेत्र में सावधानी बरते के निर्देश दिये। इस मौके पर उनके साथ वित्त आयुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी मौजूद रही।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि समाज में किसी भी तरह का आपसी टकराव ना हो इसको लेकर सभी निगरानी बरतें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को कमेटी का गठन कर और निगरानी बरतने की बात कही।
    उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि अधिकारी सुरक्षा के दृष्टिगत मिटिंग करें व गांव स्तर पर ग्राम सचिवों और पटवारियों को सचेत करें कि जहां भी इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में आता है तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
    उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान ना दें। उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों व उनके प्रतिनिधियों से आहवान किया की वे सकारात्मक न्यूज को प्राथमिकता दे। ऐसा कोई भी समाचार प्रेषित ना करें जिससे आमजन में अफवाह, डर या भय फैलने का अंदेशा हो।
    उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने जिले के लोगों से आपसी भाईचारा बनाकर कार्य करने का आह्ïवान किया।
      पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे इस मौके पर सचेत रहें और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें। सभी सम्बंधित सूचनाएं आपस में सांझा करें और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। इस मौके पर निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम आशिष वशिष्ठï आदि मौजूद रहे।

Comments