Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम किसान योजना के तहत लैंड रिकार्ड को जल्द से जल्द अपलोड करें: हरदीप सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 सितम्बर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ पीएम किसान योजना के तहत लैंड रिकार्ड को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की बहुत ही अहम योजना है। इस योजना के तहत किसानों को वर्ष भर में 6 हजार रूपये की राशि तीन किश्तों में दी जाती है।
      उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गांव में पटवारियों, तहसीलदारों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाए जाएं ताकि पोर्टल पर लैंड रिकार्ड को अपडेट किया जा सके। उन्होनें कहा कि इन कैम्पों के माध्यम से गांवों में किसानों को केवाईसी करवाने के लिए भी जागरूक किया जाए ताकि हर लाभार्थी को इस योजना का लाभ मिल सके।
बैठक के उपरान्त अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह भर में सभी सम्बंधित पटवारी और तहसीलदार सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपरोक्त दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीति अनुसार प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिलना चाहिए। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह, तहसीलदार प्यारे लाल, तहसीलदार समालखा सुमनलता, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments