Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में करेंगे ड्यूटी: सी.एम.ओ.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at February 17, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 17 फरवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों ड्रेस कोड लागू किया गया। चिकित्सक से लेकर तकनिकी स्टाफ के लिए भी ड्रेस कोड जारी किया गया है। सी.एम.ओ. डॉ. जयंत अहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीनियर नर्सिंग ऑफिसर फार्मासिस्ट, जीएनएम, एएनएम, एमपीएचडब्लू तथा चतुर्थ श्रेेणी के कर्मचारी ड्यूटी टाइम में ड्रेस कोड में ड्यूटी करेंगे जिससे कि उनके पद एवं कार्य  की समीक्षा की जा सके। कई ड्रेस कोड के रंग में भी पहले की अपेक्षा बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक फॉर्मल पैंट, फुल ओवर कोट तथा कोट पर नेम प्लेट लगाकर ही ड्यूटी करेंगे। महिला सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीली ड्रेस की बजाय गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आएंगी और दुपट्टïा भी गुलाबी रंग का ही होगा। नर्सिंग ऑफिसर के लिए नीले रंग को ही रखा गया है। इसी कड़ी में पुरूष सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए आसमानी रंग की कमीज और नेवी ब्लू रंग की पैंट पहनकर ड्यूटी करेंगे तथा एएनएम नर्सों के लिए नीले रंग की ड्रेस होगी।

Comments