Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अनाधिकृत एजेंटों के चंगुल में फंसकर विदेश में जाने के लिए अपना अमूल्य पैसा और समय बर्बाद ना करें : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 23, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 23 मई। उपायुक्त सुशील सारवान ने लोगों से अपील की है कि वे अनाधिकृत एजेंटों के चंगुल में फंसकर विदेश में जाने के लिए अपना अमूल्य पैसा और समय बर्बाद ना करें। केवल पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही विदेशों में जाने के लिए सम्पर्क करें।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर मान्नीय उच्च न्यायालय पंजाब एण्ड हरियाणा के एक केस के निर्णय में दोनों राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए थे कि विदेश जाने के अधिकतर मामलों में विदेश जाने के इच्छुक आमजन लोग ठगी का शिकार होते हैं और जिस कारण अवैध एजेंटों के चंगुल के फसकर अपना अमूल्य पैसा खो बैठते हैं। इसलिए आमजन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि पानीपत में शिव शक्ति टूरिस्ट एण्ड ट्रेवल एजेंसी नजदीक यस बैंक पानीपत(एजेंट नाम:मंजीत सिंह, बिट्टू शर्मा और गगनदीप), यूएनआई-असिस्ट एजुटेक्ट प्राईवेट लिमिटेड(एजेंट नाम: आशमा मल्होत्रा, संदीप, कबिराज, कौशिक बोस, प्रतीक निकोलिया और संदीप घोषाल), आयुष ओवरसिज कंसलटेंसी(एजेंट नाम: राजेश जागलान) और बलबीर पुत्र मांगेराम, पिंकी धर्मपत्नी बलबीर वासी किशोर गार्डन असंध रोड़, सुनील पुत्र सतपाल गांव नारा ही पंजीकृत एजेंट हैं। उन्होंने बताया कि आमजन पंजीकृत एजेंटों के बारे में लोगों को जागरूक करे ताकि लोग अवैध एजेंटो के पास ना जाए।

Comments