गणित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में डॉक्टर अजीत भारद्वाज और डॉ रूबीना नाज ने सिखाए ज्वायफुल मैथमेटिक्स के गुण।
BOL PANIPAT : आज की शिक्षा चुनौतियों से भरी हुई है और अध्यापक के लिए दिन प्रतिदिन कक्षा शिक्षण का कार्य नई चुनौतियों से भरा हुआ है। इसीलिए सीबीएसई के द्वारा समय-समय पर हर विषय पर क्षमता निर्माण हेतु कार्यशालाएं आयोजित की जाती है ।इसी श्रृंखला में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत में 9 एवं 10 अगस्त को ज्वायफुल मैथमेटिक्स इस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें सीबीएसई से रिसोर्स पर्सन डॉक्टर अजीत भारद्वाज ( उज्जवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत ) एवं डॉ रूबीना नाज (स्प्रिगडले पब्लिक स्कूल जगाधरी ) ने सरल एवं प्रभावशाली ढंग से अध्यापकों का शिक्षण कार्य किया। शिक्षक कार्यशाला मेंविभिन्न स्कूलों से लगभग 43 अध्यापकों ने अपने भागीदारी दी और गणित विषय की कठिनाइयों को आसानी से कैसे हल किया जा सकता है तथा कक्षा शिक्षण को किस प्रकार सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकता है इस विषय को जाना। गतिविधियों के माध्यम से गणित जैसे कठिन विषय को भी ज्वायफुल तरीके से कक्षा में समझाया जा सकता है और विद्यार्थियों की रुचि को जागृत किया जा सकता है। दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से अध्यापकों ने सिखा कि कोई भी विषय कठिन नहीं होता यदि हम उसे विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को जानकर तथा कक्षा माहौल को अच्छी प्रकार समझकर एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सरल तरीके से समझाएं।।सी.बी.एस.ई.द्वारा समय समय पर आनलाईन और आफलाइन कार्यशालाओं के माध्यम से अध्यापकों का शिक्षण कार्य अनवरत जारी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने रिसोर्स पर्सन का इस रुचि पूर्ण कार्यशाला के लिए धन्यवाद किया और कहा कि गणित कोई रखने का विषय नहीं है इसे तो समझ कर आसानी से हल किया जा सकता है और इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षण को सरल, सुगम एवं सहज बनाती हैं ताकि अध्यापक नई चुनौतियों के लिए अपने आप को तैयार कर सकें और कक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ बच्चों को दे पाए। विभिन्न स्कूलों से आए हुए अध्यापकों ने भी कार्यशाला की प्रशंसा की और कहा कि हमें इससे बच्चों को सिखाने में और अधिक सहायता मिलेगी।

Comments