त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे डॉ मंगल सेन : डॉ अर्चना गुप्ता।
मंगल सेन का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा – डॉ अर्चना गुप्ता।
BOL PANIPAT : हरियाणा केसरी के नाम से प्रसिद्ध डॉ. मंगल सेन की पुण्यतिथि शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के कार्यालय में मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने डॉ. मंगलसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि भेंट की।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि डॉ. मंगल सेन एक कदावर नेता ही नहीं बल्कि त्याग और धैर्यशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। भाजपा में उनके त्याग और बलिदान को हमेशा ही याद रखा जाएगा। मृदुल स्वभाव के मालिक सेन बेशक आज इस दुनिया में नहीं है, परंतु उनकी सादगी और कार्यशैली की मिसाल लोगों में आज भी ¨जदा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रचारक भी रहे डॉ. सेन का सपना था कि संगठन मजबूत होगा तभी राष्ट्र मजबूत हो सकता है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संगठन का एक बडा हिस्सा समझा और एक एक कार्यकर्ता को संगठन से जोड़े रखने के लिए उन्हें अपनत्व का सम्मान दिया। 18 वर्ष की आयु में ही डॉ. सेन जनसंघ में शामिल हो गए और वर्ष 1951 में जनसंघ का पूरा कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सात बार विधायक व एक बार डिप्टी सीएम रहने के बावजूद भी अपना सारा जीवन एक किराए के घर में व्यतीत किया और 18 वर्ष की आयु में ही राजनीति में कदम रखकर अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर अनिता चावला,सुनीता गोयल,उर्वशी गुप्ता,रेणु धीमान,रोशनी,अन्नू,अलका शर्मा,ममता,पिंकी,शबनम वर्मा,शारदा खर्ब मीना,संगीता इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments