Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


एक सप्ताह के अंदर गुर्जर सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर की जाएगी चुनाव की घोषणा-कर्णसिहं पसीना

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 5, 2025 Tags: , , , , ,

-गुर्जर सभा जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज तक जो प्रक्रिया अपनाई गई है उसी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा

BOL PANIPAT  ,5 जुलाई : ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी व जिले भर से गुर्जर समाज के लोगो की बैठक हुई। जिसमें गुर्जर सभा की कार्यकारिणी द्वारा समाज के लोगों को वर्ष भर का हिसाब किताब व नई कार्यकारिणी सम्बधित विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गुर्जर समाज के बुजूर्ग सम्मानित व्यक्ति जयपाल छौक्कर को बैठक का प्रधान सर्वसम्मति से बनाया गया ताकि कोई भी व्यक्ति बोलने से पहले बैठक के प्रधान जयपाल छौक्कर से अनुमति लेकर ही बोल सकें। बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों के सामने गुर्जर सभा के जिला प्रधान कर्णसिंह पसीना की देखरेख में कार्यकारिणी सदस्यों ने वर्षभर की आमदनी व खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जयपाल छौक्कर ने कहा कि आज गुर्जर भवन अन्य समाज के भवनों से कई गुणा अच्छा दिखाई दे रहा है। और जिस कार्यकारिणी ने भवन की नीव रखी वो सराहनीय है,लेकिन अब तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला प्रधाना प्रधान कर्णसिहं पसीना व कार्यकारिणी सदस्यों ने मेहनत के बल पर भवन की आमदनी भी बढाने का काम किया है,जिससे गुर्जर भवन को चार चांद लग गए है। इस दौरान गत दिनों गुर्जर भवन में हुई बैठक के दौरान की गई अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वालों लोगो की भी समाज के लोगों ने कडी निंदा की। वही बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुर्जर सभा जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज तक जो प्रक्रिया अपनाई गई है उसी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। और जल्द ही जिला प्रधान कर्णसिंह पसीना व कार्यकारिणी सदस्य बैठक आयोजित कर चुनाव संबंधित तिथि की घोषणा करेगें। इतना ही नही बल्कि सभी सदस्यों को भी सुचना देगें। इस पर गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्ण सिंह पसीना ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर नई कार्यकारिणी गठित करने सम्बधित तिथि की घोषणा की जाएगी और जो निर्णय उस दिन समाज के लोग लेगें वो ही निर्णय जिला कार्यकारिणी और समाज के लोगों को मान्य होगा। मंच का संचालन पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र जलमाना ने किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल,शिवकुमार बापौली,प्रधान प्रीतम रावल,बल्ला गुर्जर,पूर्व सरपंच कटारसिहं,विनोद,पूर्व चेयरमैन विनय नलवा,शुभम ऊझा,बिट्ट रावल,जिला पार्षद सुंदर छौक्कर,मदन छौक्कर पट्टीकल्याणा,बलबीर,अधिवक्ता राजसिहं,सुरेन्द्र सिहं,विनोद रावल,सतबीर छौक्कर,मा.ब्रहमपाल रावल,सुलेख डिडवाडा,पूर्व प्रधान चूहडसिहं रावल,सुमित जलमाना,भाकियू प्रधान सूरजभान,अनुप छौक्कर,संजय रावल,सीता रावल,सचिन रावल,आजाद नम्बरदार,डा.कृष्ण देव शास्त्री,पिताम्बर ,अशोक जलमाना आदि अनेक मौजूद थें।

Comments