Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी.  स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब” एवं “यूथ रेड क्रॉस”  के द्वारा  भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फ्लैगशिप मास अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत एक नशा मुक्त शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में कॉलेज के विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा व शिक्षकों के द्वारा नशे मुक्ति पर शपथ ग्रहण की गई। इस  शपथ ग्रहण समारोह में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े । उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि देश की चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि ना कभी समुदाय ,परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न शिक्षकों डॉ. सुनित शर्मा, श्री अजयपाल सिंह ,कन्वीनर यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब, डॉ. विक्रम, डॉ. निधान, डॉ. शर्मिला,  अंजलि,  अश्विनी गुप्ता, करुणा सचदेवा,  रितिका जताना,  मनीत, आकांक्षा,  सोनिया विरमानी,  निशा के द्वारा शपथ ग्रहण की गई । इस अवसर पर यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के कन्वीनर अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति एक महत्वपूर्ण मनाविक उद्देश्य है जिसका मकसद व्यक्ति और समाज को नशे की बुराई से मुक्त करना है। नशा मुक्ति का महत्व न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के लिए है बल्कि समाज के विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त 2020 को भारत सरकार ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की जिसमें उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को गंभीरता से लेने के लिए नियम बनाए और देशभर में नशा मुक्ति की दिशा में एक नई पहल की सरकार ने नशा मुक्ति के लिए काफी योजनाएं बनाई जैसे नशीली पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाना, नशा नशा मुक्ति की स्थापना करना या विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम स्थापित करना ‌।आज सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के नशा मुक्ति साथी केंद्रों, जागरूकता प्रोग्राम शुरू किए गए हैं ताकि नशे के प्रति जन संवाद और प्रतिबद्धता बढ़ सके ।नशा मुक्ति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है जो समृद्धि ,सुरक्षा और सामाजिक ताकत को बढ़ावा देगा । उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आज हमें  शपथ लेनी चाहिए कि  हम  किसी भी प्रकार की ड्रग्स का प्रयोग नहीं करेंगे और यदि  कोई ऐसा  विद्यार्थी मिलता है तो उसको इस ड्रग्स की लत  से बाहर आने में मदद करेंगे । साथ ही हरियाणा सरकार के ड्रग्स व नशा मुक्त अभियान में पूरा सहयोग करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब कमेटी के सदस्य डॉ. शर्मिला यादव, अश्वनी गुप्ता,  रितिका जताना, सोनिया विरमानी एवं यूथ रेड क्रॉस के संयोजक डॉ. जोगेश का विशेष  योगदान रहा ।

Comments