Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती सहित नशा तस्कर काबू. निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 फरवरी 2023, जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने 1 किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगमेंद्र पुत्र गुरदीप निवासी काकोदा व रामचंद्र पुत्र श्री चंद्र निवासी चुलकाना पानीपत के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र में अंतर्गत गांव चमराड़ा अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की पुगथला रोड काकोदो मोड़ पर संदिग्ध किस्म का एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दी तो काकोदो मोड़ पर खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की थेली को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जगमेंद्र पुत्र गुरदीप निवासी काकोदो पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा पत्ती बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 1 किलो 600 ग्राम पाया गया। आरोपी जगमेंद्र के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा पत्ती गांव चुलकाना निवासी रामचंद्र पुत्र श्री चंद्र से 19 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी जगमेंद्र की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी रामचंद्र को गांव चुलकाना से गिरफ्तार किया।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी रामचंद्र से पूछताछ में खुलासा हुआ वह उक्त गांजा पत्ती कुछ दिन पहले दिल्ली आजाद नगर में एक अज्ञात ट्रक ड्राईवर से खरीद कर लाया था। आरोपी रामचंद्र ने गांजा पत्ती आरोपी जगमेंद्र को बेचकर ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी रामचंद्र के कब्जे से बचे 3700 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

Comments