Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस महानिरिक्षक करनाल मण्डल करनाल ने अपने कार्यालय में करनाल रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ की अपराध समीक्षा मीटिंग

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 सितम्बर 2022, आज दिनांक 10 सितम्बर 2022 को पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज सतेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा करनाल रेंज कार्यालय में करनाल रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षकों के साथ एक अपराध समीक्षा मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में पुलिस महानिरीक्षक करनाल द्वारा रेंज के जिलों में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपराध होने से रोकने, अपराध घटित होने पर जल्द से जल्द असल आरोपियों को पकड़ने, महिला विरुद्द अपराध पर अंकुश लगाने, लोगों से फिरौती मांगने जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम, ट्रांसफार्मर चोरी व आगामी चुनाव सम्बन्धी प्रकिया एवं नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ व नशीले पदार्थों की तस्करी कर तस्करी के मुनाफे से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को जब्त करने बाबत गहन चर्चा की गई । इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने तीनों जिला पुलिस कप्तानों को अलग से आदतन अपराधियों के ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्ट्रीशीट खोलने व पी.ओ/बेल जम्पर/पैरोल जम्पर/मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड करने एवं अवैध असला रखने बारे, फिरौती मांगने वालो के खिलाफ सख्त कार्यावाही करने बारे, जेल मे बंद अपराधियो की गतिविधियों पर नजर रखने बारे, गौतस्करी पर अंकुश लगाने बारे, साईबर से सम्बन्धित अपराधियों की धरपकड व भारी वाहनों को निरधारित लेने मे चलाने तथा किसी भी तरह के गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक पानीपत शंशाक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक कैथल मकसूद अहमद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असंध गौरव राजपुरोहित, निरीक्षक मोहन लाल एस.डी.यू शाखा ईन्चार्ज करनाल मौजूद रहे।

Comments