3 किलो 100 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 05 अप्रैल 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सेक्टर 25 स्थित ट्रक युनियन के नजदीक नाला पुलिया पर एक नशा तस्कर को 3 किलो 100 ग्राम गांजा (नशीले पदार्थ) समेत काबू किया। आरोपी की पहचान रमेश उर्फ रिंकू निवासी रामपुरा कॉलोनी काबड़ी के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक युवक मादक पदार्थ लेकर सेक्टर 25 स्थित जिमखाना कल्ब की और से ट्रक युनियन की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सेक्टर 25 स्थित ट्रक युनियन के नजदीक नाला पुलिया पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को जिमखाना की और से एक युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा पकड़े पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रमेश उर्फ रिंकू पुत्र नरेंद्र निवासी रामपुरा कॉलोनी काबड़ी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 3 किलो 100 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने व गांजा बेचकर शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब 20 दिन पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर से उक्त गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाया था। शुक्रवार को आरोपी गांजा को लेकर बेचने के लिए सेक्टर 25 स्थित ट्रक युनियन के नजदीक ग्राहक की फिराक में आया था।
आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Comments