Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


गांव नामुंडा में छतरी लगाकर सिम बेच रहे युवक को गोली मारकर नकदी लूटने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर असला सप्लायर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जनवरी 2023, गांव नामुंडा में सत्संग भवन के पास 12 जनवरी को छतरी लगाकर सिम बेच रहे युवक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मंदीप निवासी रभड़ा सोनीपत हाल राजेंद्र कालोनी रोहतक, विनय निवासी कारद व नरेंद्र निवासी जौंधन कला पानीपत को सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने शुक्रवार साय असंध नाका पर नाकाबंदी कर काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक अपाचे बाइक, एक देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस कुछ महीने पहले अर्जुन निवासी लछेडा मुजफ्फरनगर यूपी को 10 हजार रूपए कमीशन देकर 30 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर असला सप्लायर आरोपी अर्जुन को सनौली रोड से काबू किया। आरोपी अर्जुन ने ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 3 हजार रूपए आरोपी के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने असला सप्लायर आरोपी अर्जुन को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि लूटी गई नकदी में से बचे 12 हजार रूपए व अन्य कागजात आरोपी मंदीप, नरेंद्र व विनय के कब्जे से बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की आरोपी मंदीप से पुलिस रिमांड के दौरान पानीपत जिला की बाइक चोरी की दो वारदातों के अतिरिक्त करनाल जिला की एक जानलेवा हमला करने की वारदात का खुलासा हुआ। उक्त वारदातों बारे पानीपत व करनाल जिला में मुकदमें दर्ज है।

थाना समालखा में आरिफ पुत्र रफीक निवासी नरायणा ने शिकायत देकर बताया था कि वह बतौर सेल्समैन एयरटेल कंपनी के सिम अलग अलग जगह छतरी लगाकर बेचता है। दोस्त विनय निवासी कारद भी इसी प्रकार दूसरी कंपनी के सिम बेचता है। 12 जनवरी को दोनों गांव ग्वालडा में सिम पोर्ट करने के बाद गांव नामुंडा में सत्संग भवन के पास छतरी लगाकर बैठे हुए थे। करीब 12:30 बजे अपाचे बाइक पर दो युवक ग्वालड़ा की तरफ से आए जिन्होंने मुह पर रूमाल बांधा हुआ था। युवक आते ही सिम पोर्ट करवाने की बात कहने लगे। वह मोबाइल की आईडी खोलने लगा तभी दोनों युवकों ने दोस्त विनय के साथ हाथापाई शुरू कर दी। एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जांन से मारने की नियत से उसके उपर गोली चला दी। गोली उसकी बाजू के आर पार निकल गई। गोली मारने के बाद आरोपी दोनों के बैग छीनकर गांव ग्वालडा की तरफ भाग गए। बैग में 21 हजार रूपए, पंचीग मशीन, नई सिम व अन्य कागजात थे। आरिफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में योजना बनाकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विनय ने साथी आरोपी मंदीप व नरेंद्र को बताया था कि उसकी तरह दूसरी कंपनी में काम करते वाला उसका दोस्त आरिफ छतरी लगाकर सिम बेचने के साथ ही गांव में मोबाइल की दुकानों से कैश क्लेक्शन कर ऑफिस में जमा करवाता है। आरिफ के पास बैग में हमेशा पैसे होते है।
12 जनवरी को आरोपी विनय दोस्त आरिफ के साथ नामुंडा सत्संग भवन के पास छतरी लगाकर बैठा था। आरोपी विनय ने वॉट्सअप कॉल कर दोनों को सूचना दी और कहा की उसको भी एक दो थपड़ मार देना ताकि आरिफ को शक ना हो। विनय ने कहा था की अगर आरिफ विरोध करे तो गोली मार देना। कुछ ही देर बाद आरोपी मंदीप व नरेंद्र अपाचे बाइक से नामुंडा सत्संग भवन के पास पहुंचे और योजना अनुसार आरिफ को गोली मारकर पैसे सहित बैग छीनकर ले गए।

Comments