Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे चार आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 50700 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने वधावाराम कॉलोनी के बाजार में बनी मार्केट में जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 50700 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान वधावाराम कॉलोनी में खन्ना स्टूडियों के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की चार युवक कॉलोनी के बाजार में बनी मार्केट में ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चारों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से मौके पर एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 50700 रूपये की नकदी बरामद हुई।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन उर्फ गुल्लू निवासी वधावाराम कॉलोनी, नीरज निवासी भावना चौक तहसील कैंप, सुरेंद्र निवासी अशोक नगर तहसील कैंप व प्रिंस निवासी तहसील कैंप के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments