देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार. भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 12 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के कैराना निवासी अरमान सैफी के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद उसने 4 महीने पहले कैराना यूपी निवासी एक युवक से 11 हजार हजार रूपए में खरीदा था। बाद में वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी अरमान सैफी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम शनिवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के विकास नगर गली नंबर चार में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की विकास नगर गली नंबर 27 में संदिग्ध किस्म का एक युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अरमान सैफी पुत्र इस्लाम निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुइ जींस पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

Comments