Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर 6 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 मार्च 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने मित्तल मेगा मॉल के पास नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 6 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित निवासी मोतीराम कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मित्तल मेगा मॉल के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एमजेआर चौक की तरफ से पैदल मित्तल मेगा मॉल की तरफ आएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मॉल के पास सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को एक युवक एमजेआर चौक की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोहित पुत्र पपू निवासी मोतीराम कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल सिंह की मौजूदगी में युवक की तलाशी की तो पहनी हुई लोअर की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 6 ग्राम 20 मिली ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त स्मैक यूपी के पीलीभीत से एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने नशा तस्कर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Comments