Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


सेक्टर 29 कट के सामने डायवर्सन को ट्रायल के तौर पर खोला गया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जनवरी 2023: नेशनल हाइवे 44 पर पानीपत बीबीएमबी के पास फ्लाई ओवर पुल निर्माण कार्य के चलते गत दिनों पानीपत शहर की और से समालखा, सोनीपत, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट सेक्टर 29 कट से कुछ दिन के लिए डायवर्ट किया गया था। बीबीएमबी के सामने फ्लाई ओवर पुल का निर्माण कार्य होने पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार वाहन चालकों को राहत प्रदान करते हुए सोमवार देर साय से ट्रायल के तौर पर उक्त मार्ग को पहले की तरह खोल दिया गया है। अब पानीपत शहर की और से समालखा, सोनीपत, दिल्ली की और जाने वाले वाहन सर्विस लेन से सीधे जीटी रोड पर प्रवेश कर गंतव्य की और जा रहे है।

उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों के लिए उक्त मार्ग को जहा पहले की तरह सुचारू कर दिया गया है, वही अब सिवाह निर्माणाधीन बस स्टेड के सामने जीटी रोड पर फ्लाई ओवर पुल के निर्माण कार्य के चलते जीटी रोड से चौटाला रोड पर आने जाने वाले वाहनों का रूट कुछ दिन के लिए डायवर्ट किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप ने बताया की इसके लिए मार्ग पर साईन बोर्ड भी लगा दिए गए है। ताकि किसी भी वाहन चालक को मार्ग के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

  1. शहर सहित विभिन्न मार्गों से चौटाला रोड पर जाने वाले वाहन जीटी रोड सेक्टर 29 कट से प्रवेश कर औद्योगिक सेक्टर 29 से होते हुए चौटाला रोड पर प्रवेश करें।
  2. गांव निम्बरी, छाजपुर, उझा, डाडोला, रिसालू की और से चोटाला रोड होते हुए सिवाह जीटी रोड पर प्रवेश करने वाले वाहन चौटाला रोड से सेक्टर 29 के मार्ग का प्रयोग कर जीटी रोड या शहर में प्रवेश करें।

Comments