किरयाना स्टोर संचालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 06 जून 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने सौंदापुर गांव में किरयाना स्टोर संचालक नाहर सिंह की हत्या मामले में आरोपी को बुधवार को सिविल अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रिंकू निवासी सतकरतार कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया उसकी सतकरतार कॉलोनी में बर्तनों की दुकान है। नाहर सिंह कुछ दिन पहले उसकी दुकान से उधार में बर्तन लेकर गया था। 2 जून रविवार को देर शाम वह नाहर सिंह से उधार के 900 रूपये लेने के लिए उसकी दुकान पर गया तो पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी व मार पीट हो गई थी। बाद में नाहर सिंह की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया की पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में आशीष पुत्र नाहर सिंह निवासी आर.के पुरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता ने सौंदापुर गांव में करियाना की दुकान की हुई है। 2 जून की देर शाम उसके पास किरायेदार फुलचंद ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता के साथ दुकान पर सतकरतार कॉलोनी निवासी रिंकू पुत्र शीशपाल ने मारपीट की है। जिससे तुम्हारे पिता की तबीयत ज्यादा खराब है। इसके तुरंत बाद वह दुकान पर पहुंता तो उसका पिता अचेत अवस्था में पड़ा मिला। वह पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। डॉक्टर ने जांच कर उसके पिता नाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया था। आशीष की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments