Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


110 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर को काबू किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने प्रभावी गश्त करते हुए वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर सफीदो रोड पर नारा गांव के नजदीक नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 110 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान सुनील निवासी नारा के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस का नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने व नशा बेचकर शार्टकट तरिक से पैसे कमाने के लिए वह उक्त चरस करीब 2 महीने पहले पिल्लू खेड़ा के नजदीक बने ढाबे के पास चाय के खोखे पर मिले एक व्यक्ति से 200 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ चरस नशा करने में खर्च कर दी व कुछ बेच दी। वीरवार देर शाम बची 110 ग्राम चरस सहित उसे पुलिस ने काबू कर लिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नशा सप्लायर को काबू करने के लिए पुलिस ने आरोपी सुनील को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान नारा गांव के अड्डा पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुनील निवासी नारा सफीदो की और से पैदल गांव की तरफ आएगा। जिसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने सफीदो रोड पर नारा गांव के नजदीक श्री गणेश ढाबा के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सफीदों की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील उर्फ शीला पुत्र बलजीत निवासी नारा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ईटीओ संजीव कुमार की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 110 ग्राम पाया गया।

Comments