बाइक चोरी के दो अरोपी अलग-अलग स्थना से गिरफ्तार; चोरी की तीन बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 06 जून 2023 , एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सनौली रोड शिव चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजीत पुत्र रामेहर निवासी बिचपड़ी सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत रविवार को होटल गोल्ड के पास केनरा बैंक के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अनिल गुप्ता निवासी हनुमान कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक प्लेटिना बाइक नशे की हालत में चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी ने प्लेटिना बाइक चोरी कर बाबरपुर गंदा नाला के पास छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर प्लेटिना बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त दोनों वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी अजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी अजीत के खिलाफ पानीपत में बाइक चोरी के तीन व सोनीपत में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा पहले दर्ज है।
इसी प्रकार सोमवार देर सायँ एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की ही एक दूसरी टीम ने मित्तल मैगा माल के पास जगजीव राम कॉलोनी निवासी इमरान पुत्र नसरूद्दीन को चोरी की स्पलेंडर बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ने उक्त बाइक गत 14 मई को सेक्टर 11/12 में घर के बाहर से चोरी की थी। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गौरव पुत्र सुरेश निवासी नूरवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हैं।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक चलाने का शौकिन है। शौक पूरा करने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी इमरान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments