Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


“सेट थ्योरी” विषय पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 28, 2021 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी. बी. ए प्रथम वर्ष के गणित के विद्यार्थियों के लिए “सेट थ्योरी” विषय पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का संचालन पर प्रो. भावना द्वारा किया गया। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला  बढ़ाते हैं और उनमें कौशल का विकास होता है। प्रो. भावना ने कहा कि संगोष्ठी प्रकार की सभा होती  है | जहां सदस्य अपने ज्ञान का संग्रहण करते हैं। प्रस्तुत विषय से संबंधित सूचनाओं पर अपने विचारों एवं दृष्टिकोणों का आदान प्रदान करते हैं। प्रो. भावना, व प्रो. कोमल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई | प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा |

प्रथम स्थान :- उर्वी

द्वितीय स्थान :-  कीर्ति

तृतीय स्थान :-  राजनसचिन कुमार

इस अवसर पर प्रो. मानसीप्रो. कोमल व प्रो. सौरव उपस्थित रहे।

Comments