Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


-भाजपा पार्टी की असली ताकत है उसके निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ता: महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई।  हरियाणा भाजपा द्वारा रविवार को प्रदेश के सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत रविवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा के तीनो मंडलों की बैठक हुई।

बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन मे भाजपा बबैल मंडल, सेक्टर 6 स्थित कबीर धर्मशाला में बिचपडी मंडल और गांव सिवाह में सिवाह मंडल की  कार्यकारिणी की बैठकें हुई, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचकर पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तीनों ही बैठकों में पहुंचने पर मंडल पदाधिकारियों ने ग्रामीण हलका विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल ढांडा को फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं विधायक महीपाल ढांडा ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा पार्टी की असली ताकत उसके निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ता है। भाजपा कार्यकर्ता सदैव ही सबसे पहले देश को रखते है और उसके बाद पार्टी को और सबसे अंतिम में खुद को रखते है। विधायक ढांडा ने कहा कि  कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला चुनाव भाजपा के पन्ना प्रमुखों के दम पर लड़ा जाएगा। भाजपा फिर से 300 प्लस सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी । इन बैठकों में मेयर अवनीत कौर, जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया, अजमेर मलिक, दीपक सलूजा, कुलदीप कौशिक, कृष्ण आर्य, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, नरेंद्र बिंझौल व अर्जुन शर्मा, राजबीर मलिक,पवन राणा,अमित राणा,कपिल राणा,जसविंद्र चहल, सुरेंद्र जोगी, अतर सिंह प्रजापत, ग्रामीण हलके के विभिन्न गांवों के सरपंच, निगम पार्षदों सहित तीनो मंडलों के महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रमुख, त्रिदेव व पालकों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comments