पार्किंग से सीज किया डंपर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. डंपर बरामद.
BOL PANIPAT : 02 मई 2024, थाना समालखा पुलिस टीम ने गांव झट्टीपुर के नजदीक जीटी रोड किनारे बनी पार्किंग से सीज किया डंपर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये आरोपियों की पहचान मोहित व पन्ना लाल निवासी राजाखेड़ी के रूप में हुई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी मोहित डंपर का मालिक है और पन्ना लाल ड्राइवर है। 23 अप्रैल को पन्ना लाल डंपर में अवैध तरिके से रेत लोढ कर जीटी रोड से जा रहा था। माइनिंग अधिकारी ने चैकिंग के दौरान डंपर को इंपाउंड कर पार्किंग में खड़ा करवा दिया। डंपर मालिक मोहित उसी रात रात अपने पार्टनर राशिद व ड्राइवर पन्ना लाल व चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पार्किंग से डंपर को चोरी कर ले गए थे।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा डंपर बरामद कर पूछताछ में बाद वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार इनके अन्य साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि थाना समालखा में जसबीर पुत्र रामकुमार निवासी झट्टीपुर ने शिकायत देकर बताया था कि गांव में ही जीटी रोड किनारे दिल्ली चंडीगढ लेन की तरफ उसकी जमीन है। जिसमें उसने आरटीए, माइनिंग व अन्य सरकारी विभागों की पार्किंग का लाईसेंस ले रखा है। 23 अप्रैल की देर रात करीब 11 बजे माइनिंग अधिकारियों ने रेत से भरा एक डंपर सीज कर पार्किंग में खड़ा किया था। चौकीदार डपंर को पार्क करवा कर अंदर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद गाड़ी की आवाज सुनकर चौकीदार बाहर निकला तो 3/4 गाड़ियों में सवार होकर आए 10/12 व्यक्ति सीज किये डंपर को चोर कर ले जा रहे थे। चौकीदार ने फोन कर उसको इसकी सूचना दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैंद है। वह इनमे से मोहित पुत्र रमेश निवासी राजाखेड़ी व राशिद निवासी राणा माजरा को जानता है। जसबीर की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments