Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


पुछताछ के दौरान वाहन चोरी की एक वारदात का खुलासा।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 फरवरी 2022, वाहन चोरी करने वाले आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर पुलिस टीम ने की गहनता से पुछताछ, वाहन चोरी की एक वारदात का खुलासा।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की वाहन चोरी के मामले में करनाल जेल में बंद आरोपी अनिल उर्फ काकू निवासी पिचौलिया करनाल को सीआईए-थ्री पानीपत पुलिस की टीम 15 फरवरी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई थी। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी बलजीत पुत्र चांदीराम के साथ मिलकर 30/31 अक्तूबर की रात समालखा में लजीज ढाबे के पास से एक पानी का टेंकर लगी गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गाड़ी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मनोज निवासी अदियाना पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मनोज ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने जीटी रोड पर पानी डालने का ठेका ले रखा है। पानी का काम खत्म होने पर उसने पानी के टेंकर लगी तीन गाड़ियों को लजीज होलट के पास खड़ा करवा दिया था। 30/31 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर एक गाड़ी को चोरी करके ले गए।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया चोरी की गाड़ी बरामद करने व वारदात में शामिल रहे फरार आरोपी बलजीत के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी अनिल को माननीय न्यायायल से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया की समालखा से चोरी की पानी का टेंकर लगी गाड़ी को दोनों ने 1लाख 80 हजार रूपए में बेचकर पैसो को बाट लिया था। उसके हिस्से में 80 हजार रूपए आए थे जिसमे से उसने 40 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपी के कब्जे से बचे 40 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी अनिल को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में फरार चल रहे इसके साथी बलजीत को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments