अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र गंगाराम निवासी खटीक मोहल्ला गोहाना सोनीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव सिवाह की और से पैदल-पैदल चौटाल रोड की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। करीब 15 मिनट बाद एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव सिवाह की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई जींस की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राहुल पुत्र गंगाराम निवासी खटीक मोहल्ला गोहाना सोनीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments