Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


3 किलो 192 ग्राम गांजा पत्ती सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जनवरी 2024, आईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 पार्क के गेट के पास दो नशा तस्करों को 3 किलो 192 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के नजदीक मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक गांव रिसालू की और से एमजेआर चौक होते हुए पैदल मित्तल मैगा माल की तरफ आएगे। युवकों के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सेक्टर-11/12 पार्क के गेट के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एमजेआर चौक की और से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। उनमे एक युवक ने हाथ में बैग पकड़ा हुआ था। दोनों युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही दोनों युवको को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान दीपक पुत्र महाबीर निवासी विकास नगर व हिमांशु पुत्र सतपाल निवासी झट्टीपुर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सुनील ढुल की मौजूदगी में युवक के बैग की तलाशी ली तो गांजा पत्ती बरामद हुई। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 3 किलो 192 ग्राम पाया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया की वह दोनों पानीपत आसपास के क्षेत्र में गांजा पत्ती बेच कर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहते थे। उक्त गांजा पत्ती आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर खरीदकर लाए थे।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments