दशहरा कमेटी सनौली रोड एवं सेवा भारती ने संयुक्त रूप से लोगों को मिठाई एवं 5-5 दीपक की किट दी।
BOL PANIPAT : 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज आज दशहरा कमेटी सनौली रोड एवं सेवा भारती ने संयुक्त रूप से एन.एफ.एल. के नजदीक विकास नगर की गली नं. 25 की सेवा बस्ती में लोगों को मिठाई एवं 5-5 दीपक की किट दी। जिससे कि वे 22 जनवरी को इस विशेष दीपावली पर अपना घर रोशन कर सके एवं खुशियां मना सकें। इसके अतिरिक्त दशहरा कमेटी प्रधान रमेश माटा ने 21 जनवरी को स्काईलार्क से गुरूद्वारा डेरा बाबा जोध सचियार तक जाने वाली शोभायात्रा के लिए भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर विक्रम मलिक, सुरेश गांधी, धीरज बांगा, तिलक राज छाबड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, विजय चौधरी, कृष्ण शर्मा, स्वप्निल जुनेजा, अमित तनेजा आदि उपस्थित थे।

Comments